युवा कांग्रेस का PM पर आपत्तिजनक ट्वीट, फिर किया डिलीट
फोटो में तीनों को बातचीत करते दिखाया गया है. इसमें मोदी दोनों से यह पूछते दिखाई देते हैं, ‘आप लोगों ने देखा विपक्ष मेरे कैसे कैसे मेमे बनवाता है?’
इसके बाद ट्रंप की तस्वीर के साथ लिखा है कि उसे मेमे नहीं मीम कहते है. फिर थेरेसा मे को यह कहते दिखाया गया है, ‘तू चाय बेच.’
यह ट्वीट मंगलवार को शाम 6 बजे किया गया. इस ट्वीट पर विवाद हो गया है. विवाद बढ़ने के बाद ट्वीट को हटा लिया गया.गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने इस पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से सवाल किया. उन्होंने पूछा, ‘क्या राहुल गांधी इस तरह के गरीब विरोधी ट्वीट का समर्थन करते हैं.’
रुपाणी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘युवा कांग्रेस की ओर से किया गया इस तरह का भेदभावभरा और गरीब विरोधी ट्वीट भारत के गरीबों के प्रति मानसिकता को दिखाता है. क्या शहजादे राहुल इसका समर्थन करते हैं?’
Leave a Reply