सेना दिवस (Army Day) के अवसर पर शुक्रवार सुबह आर्मी स्टेशन के सगत सिंह स्टेडियम (Sagat Singh Stadium) में आयोजित ‘विजय रण फॉर सोल्जर मैराथन’ को अक्षय कुमार और कृति सेनन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. वहीं, अक्षय ने जवानों के साथ वॉलीबॉल मैच खेला और उनकी हौसला अफजाई की.
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों गोल्डन सिटी जैसलमेर में शूटिंग में व्यस्त हैं. वे यहां बच्चन पांडे फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं. पिछले करीब 10 दिन से जैसलमेर में अक्षय कुमार की बच्चन पांडे फिल्म की शूटिंग चल रही है. इसके लिये इनके साथ अरशद वारसी समेत फिल्म की पूरी यूनिट आई हुई है.
15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है आर्मी डे
15 जनवरी को आर्मी डे मनाने के पीछे दो बड़े कारण हैं. पहला ये कि 15 जनवरी 1949 के दिन से ही भारतीय सेना पूरी तरह ब्रिटिश थल सेना से मुक्त हुई थी. दूसरी बात इसी दिन जनरल केएम करियप्पा को भारतीय थल सेना का कमांडर इन चीफ बनाया गया था. इस तरह लेफ्टिनेंट करियप्पा लोकतांत्रिक भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे. केएम करियप्पा ‘किप्पर’ नाम से काफी मशहूर रहे.
Leave a Reply