Lucknow, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता की हालत में सुधार न होने के चलते उन्हें हिमालयन अस्पताल से दिल्ली एम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पेट में दिक्कत होने पर सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट को 12 तारीख को जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
हिमालयन हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वाईएस बिष्ट के मुताबिक, 12 मार्च को जब सीएम योगी के पिता को अस्पताल में लाया गया था तो उन्हें गैस्ट्रो इंटाइटिस की शिकायत थी। जो कि इलाज के दौरान ठीक हो गई थी। इसके बाद शुक्रवार सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जानी थी।
लेकिन सुबह अस्पताल से छुट्टी देने के पहले जब डॉक्टर ने जब उनका रिव्यू किया गया तो मालूम चला कि उनकी आंतों में कुछ तकलीफ है। हिमालयन अस्पताल के गैस्ट्रो सर्जन शहर से बाहर हैं। इसलिए उन्हें विशेषज्ञों की देखरेख में दिल्ली एम्स रेफर करने का फैसला लिया गया।
शुक्रवार सुबह सीएम त्रिवेंद्र रावत के कहने पर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर विपुल कंडवाल भी सीएम योगी के पिता का चेकअप करने जॉलीग्रांट अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने योगी के पिता को दिल्ली एम्स हॉस्पिटल के लिए भेजने सलाह दी है।
Leave a Reply