क्यों कांग्रेस के नेताओं ने भगवत मान से की मुलाकात

देश– लक्ष्य 2024 को केंद्रित करते हुए कांग्रेस ने राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया। दक्षिण में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिला। वही अब भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर चुकी है। बताया जा रहा है कि जनवरी के पहले सप्ताह भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में होगी।
वही पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के आगमन से पूर्व कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान से मुलाकात की है। बताया जा रहा है यह मुलाकात इसलिए की गई है जिससे भगवत मान सरकार के सहयोग से पंजाब में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सकुशल पूर्ण हो सके। 
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की और उनसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को ठीक से संपन्न कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री से आम आदमी की तरह यात्रा को सकुशल पूर्ण कराने और सुरक्षा के सम्बंध में अनुग्रह किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *