बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कुशीनगर में रोड शो के बहाने दिखाई गठबंधन की ताकत

बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कुशीनगर में रोड शो के बहाने दिखाई गठबंधन की ताकत
पडरौना,कुशीनगर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार अभियान के अंतिम दिन शुक्रवार को सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने पार्टी प्रत्याशी एनपी कुशवाहा के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। इस दौरान सपा सांसद ने कुशीनगर जिले के जिला मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क से रोड शो कर पडरौना शहर  रोड शो किया। जहां लोगों ने सांसद धर्मेंद्र यादव का जोरदार स्वागत किया। सांसद ने लोगों से सपा बसपा और रालोद गठबंधन के प्रत्याशी एनपी कुशवाहा के पक्ष में ज्यादा से ज्याद वोट कर भारी मतों से जीत दर्ज कराने की अपील की। सपा सांसद ने कहा कि सपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। जबकि भाजपा झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रही है। कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि दल के उम्मीदवार की जीत निश्चित है। इस दौरान सपा सांसद का रोड शो लोकसभा क्षेत्र के पडरौना विधानसभा के पडरौना शहर के छावनी,बावली चौक,साहबगंज से होते हुए तिलक चौक के बाद सुभाष चौक पहुंच सिधुआ बाजार में संपन्न हो गया ।‌
बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कुशीनगर में रोड शो के बहाने दिखाई गठबंधन की ताकत
बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव ने कुशीनगर में रोड शो के बहाने दिखाई गठबंधन की ताकत

इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इल्यास अंसारी,बसपा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार,पुर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह, एमएलसी राम अवधयादव, एमएलसी सीतापुर आनंद सिंह भदोरिया,राष्ट्रीय प्रवक्ता सपा सुनील सिंह साजन,युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव, पूर्व विधायक सपा पूर्णमासी देहाती, पूर्व विधायक शंभू चौधरी पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विजय प्रताप कुशवाहा,बसपा के जिला उपाध्यक्ष साहिद लारी, खड्डा के प्रमुख जिलाजीत यादव, बिशनपुरा के प्रमुख विक्रमा यादव,नन्हे खान मंडल कोऑर्डिनेटर विजय कुमार, अभयानंद कुशवाहा,बैजनाथ कुशवाहा,विश्व कुशवाहा,रामप्रताप,जुनेद अली, खुर्शेद अंसारी,सुनील कुमार गौतम,महबूब आलम,कयामुद्दीन हैदरी,कैसर जमाल टीटू,एडवोकेट अरविंद कुमार कुशवाहा,शैलेष कुशवाहा,पंकज चौधरी,जहरुल हसन,अरस्तु जमाल,नासिर हुसैन सुडन जमाल अहमद,सलाउद्दीन हिंदल समेत सपा बसपा और रालोद गठबंधन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
लाल व नीली टोपी पहने कार्यकर्ता रहे आकर्षण का केंद्र 
पडरौना,कुशीनगर : लोकसभा कुशीनगर के जिला मुख्यालय से शुरू हुए सपा,बसपा,रालोद गठबंधन के प्रत्याशी एनपी कुशवाहा के पक्ष में रोड शो के दौरान बदायूं के सांसद धर्मेंद्र यादव के जुलूस में सैकड़ों मोटरसाइकिलों और बड़े वाहनों का अलग-अलग लंबा काफिला नजर आया। बैंड बाजे के साथ निकले जुलूस का पडरौना शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया और गुलाब के फूलों की बारिश गई।लोगों का अभिवादन स्वीकार  करते हुए सांसद धर्मेंद्र यादव ने लोगों के साथ सपा-बसपा के कार्यकर्ता सिर पर लाल-नीली टोपी लगाए नजर आए। गाड़ियों में लोग ‘माया और अखिलेश मिलकर जैसे गानों पर झूम रहे थे।
रोड शो के दौरान लोग सांसद धर्मेंद्र यादव का झलक पाने के काफी उत्सुक दिखे।
जनता का विश्वास पर नहीं आने देंगे आच,एनपी कुशवाहा
पडरौना : सपा सांसद के पडरौना शहर में रोड शो के समापन के बाद नगर से सटे सिधुआ बाजार में आयोजित रही नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए सपा उम्मीदवार नथुनी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जनता ने आशीर्वाद दिया तो अपेक्षाओं पर खरा उतरूंगा। उन्होंने आगे कहा कि
इस बार गठबंधन की लहर है। हम लोग पूरे प्रदेश में सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगे।
सपा-बसपा एकजुट होकर पूरे मन से गठबंधन को जीतने के लिए काम कर रही है। कहा कि बसपा कार्यकर्ता पूरी तरह से गठबंधन के साथ मन से लगा हुआ हैं‌। नुक्कड़ सभा में मंडल कोऑर्डिनेटर विजय कुमार, अभयानंद कुशवाहा,बैजनाथ कुशवाहा,विश्व कुशवाहा,रामप्रताप,जुनेद अली, खुर्शेद अंसारी,सुनील कुमार गौतम,महबूब आलम,कयामुद्दीन हैदरी,कैसर जमाल टीटू,एडवोकेट अरविंद कुमार कुशवाहा,शैलेष कुशवाहा,पंकज चौधरी,जहरुल हसन,अरस्तु जमाल,नासिर हुसैन सुडन जमाल अहमद,सलाउद्दीन हिंदल समेत सपा बसपा और रालोद गठबंधन से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *