बंदूक चलाते हुए शख्स ने कर दी बहुत बड़ी गलती फिर जो हुआ

डेस्क। सोशल मीडिया में आए दिन ऐसी वीडियो वायरल होती रहती हैं जिन्हें देखकर किसी की भी हंसी छूट जाए। वहीं हमें भी एक ऐसा ही वीडियो देखने को मिला है जिसमें एक शख्स को बाउंड्री पर बैठकर बंदूक चलाते हुए देखा जा सकता है।
वहीं इसी दौरान कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आपको हंसी भी आ जाएगी और आप हंस-हंसकर लोट पोट भी हो जाएंगे। इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @Fun_Viral_Vids से साझा किया गया है। वहीं इस वीडियो को अब तक 9700 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं साथ ही 300 से ज्यादा लाइक्स और तमाम रिट्वीट भी इस वीडियो पर हैं। 
इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी स्थान पर एक शख्स बाउंड्री बाल के ऊपर बैठा हुआ है और उसने बंदूक को हाथ में ले रखा है और वह किसी चीज पर निशाना लगाने की कोशिश भी कर रहा है। वहीं उसके आसपास कुछ और लोग भी बैठे हुए है। इसमें  एक शख्स बंदूक लेकर बैठे शख्स के पास खड़ा होता है और कुछ लोग बाउंड्री बाल के दूसरी ओर बैठे हुए होते हैं।
इसके साथ ही बंदूक लिए बैठा शख्स बंदूक चलाने से पहले कुछ कहता नजर आ रहा है साथ ही वह बंदूक से निशाना लगाने की कोशिश भी कर रहा होता है। इसी दौरान उसके पास खड़ा शख्स बाउंड्री से नीचे उतर जाता है और ऐसा लगता है कि उसे बंदूक की आवाज से डर लगने लगता है। साथ ही इसके अलावा आसपास बाउंड्री पर बैठे लोग भी काफी डर जाते हैं।
इस वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि जैसे ही सभी लोग बाउंड्री से नीचे उतर जाते हैं वैसे ही बंदूक लेकर बैठा शख्स ट्रगर को दबा देता है। लेकिन इस दौरान वह एक गलती कर देता है और वह ये है कि उसने बंदूक को चलाने से पहले बंदूक को अपने सीने से लगा रखा था। इसलिए जैसे ही वह बंदूक का ट्रगर दबाता है शख्स को जोर का झटका लगता है और वह खुद को रोक नहीं पाता और बाउंड्री से नीचे गिर जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *