संगठन सदस्यों ने परिजनों को दिया सहायता राशि
रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
बल्दीराय/सुलतानपुर।
आंगनवाणी कार्यकत्री पद्मा दीक्षित के लंबी बीमारी के बाद निधन से , आँगनवाणी कार्यकत्रियों को शोकाकुल कर दिया ।पद्मा दीक्षित धनपतगंज विकासखण्ड के खुरमा मजरे राम नगर की मूलतः निवासिनी थीं ।
उनकी मृत्यु के बाद ,28जून को,धनपतगंज ब्लाक पर ,भारतीय मजदूर संघ इकाई धनपतगंज ने शोक सभा का आयोजन कर ,उनकीआत्मा के शांति की कामना कर ,दो मिनट का मौन रखा।

तथा आँगनवाणी संगठन इकाई धनपतगंज के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा पद्मा दीक्षित के परिजनों को ,सहायताराशि प्रदान की गई ।इस मौके पर ,चित्रा सिंह ,सुमन मिश्रा ,किरण शर्मा ,चिंतामणि ,लवली , कांती देवी, सावित्री देवी , ज्योंति , लता यादव ,साजिदा आदि दर्जनों आँगनवाणी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं ।
Leave a Reply