नई दिल्ली। दिल्ली के मौजपुर, भजनपुरा और जाफराबाद इलाकों में 24 फरवरी को नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के समर्थकों और विरोधियों के बीच हिंसक झड़प हुई । दोनों ओर से पत्थरबाजी की गई । कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। हिंसा में दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की मौत हुई है । शाहदरा के डीसीपी अमित शर्मा की गाड़ी में आग लगा दी गई। भजनपुरा में एक पेट्रोल पंप में आग लगा दी गई।

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध और समर्थन में सोमवार को भी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में प्रदर्शन जारी है। जाफराबाद रोड, भजनपुरा और मौजपुर में हिंसक प्रदर्शन के दौरान दो घरों में आग लगा दी और एक पेट्रोल पंप को फूंक डाला। हिंसा के चलते एक पुलिसकर्मी रतन लाल की मौत हो गई है, जबकि डीसीपी समेत कई अन्य घायल हैं। हिंसक प्रदर्शनों के चलते उत्तर-पूर्वी जिले के 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया गया है।

जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एनक्लेव और शिव विहार मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। वेलकम मेट्रो स्टेशन के आगे से मेट्रो आगे नहीं जा रही है। सीएम केजरीवाल, उपराज्यपाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, कैबिनेट मंत्री गोपाल राय और दिल्ली पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
सेक्सी गर्ल नरगिस फाखरी ने अपनी सेक्सी अदाओं ने सोशल मीडिया पर ढहाया कहर, देखें हॉट वीडियोे !

उत्तर-पूर्वी जिले के दस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने अनिश्चितकाल के लिए कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया है। पूर्वी दिल्ली के करावल नगर रोड स्थित शेरपुर चैक पर प्रदर्शनकरियों ने खान मेडिकल स्टोर व कपड़ों के शोरूम में आग लगा दी।

सोमवार को दोपहर में वजीराबाद रोड पर अचानक प्रदर्शनकारी उग्र हो गए और उन्होंने कई गाड़ियों में आग लगा दी। हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा। जाफराबाद रोड पर सड़क पर उतरकर उपद्रवियों ने फायरिंग कीं और सरेआम पिस्टल लहराई। इस दौरान पुलिस पूरी तरह बेबस दिखी।

हिंसक प्रदर्शन में गोकलपुरी में तैनात कांस्टेबल रतनलाल की मौत हो गई। सोमवार सुबह से ही करावल नगर रोड स्थित शेरपुर चैक पर देर रात हिंसा में आगजनी के बाद लोगों की भीड़ जुटी हुई है और प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, डीसीपी उत्तर-पूर्व वेद प्रकाश सूर्या के मुताबिक, हम लोगों ने दोनों पक्षों से बातचीत की है, अब हालात सामान्य है। हम लगातार दोनों पक्षों से संपर्क में हैं।

मौजपुर में हालात इस कदर खराब हो गए कि 50 मीटर की दूरी पर आमने-सामने नारेबाजी हुई और पुलिस के सामने तलवारें लहराई गईं। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया।मौजपुर में पत्थरबाजों ने एक दीवार तोड़ दी। 1992 में पहली बार यह दीवार टूटी थी, फिर 2007 में सीलिंग को रोकने के लिए इस दीवार को तोड़ा गया था। अब फिर से इस दीवार को तोड़ दिया गया।
Abigail Ratchford ने कपड़े उतारकर दिखाया सेक्सी फिगर, तस्वीरें कर देंगी बेकाबू
मौजपुर में कुछ इलाकों में घरों से लोगों ने पत्थरबाजी की, जिससे कई घरों के शीशे टूटने की खबर है। बाबरपुर में दो गुटों के बीच रह-रहकर पत्थरबाजी होती रही। इसमें कई लोगों के घायल होने के खबर है। वहीं, हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। सोमवार को दिल्ली के नार्थ ईस्ट जिले में रविवार को हुई हिंसा मामले में कुल चार एफआईआर दर्ज हुई है। रविवार को हुए हिंसक प्रदर्शनों में कुल 11 लोग घायल हुए हैं।

इनमें 10 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। इसी के साथ पांच गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया, जिनमें दो ऑटो और तीन बाइक हैं। दिल्ली के जाफराबाद और करावलनगर में रविवार को हिंसक प्रदर्शन के बाद सोमवार को ब्।। के समर्थन में भी प्रदर्शन जारी है। पूर्वी दिल्ली के मौजपुर चैक पर सोमवार सुबह हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया गया है। यहां पर जय श्रीराम के नारे भी लगाए जा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के मौजपुर चैक पर महज 10 से 15 पुलिसकर्मी तैनात है।

सोमवार सुबह पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह से फेल नज आ रही है, जिसके दिल में जो आ रहा है वह वो कर रहा है। इस बीच एक युवक की पिटाई की भी खबर है। करावल रोड पर रविवार देर रात हुई हिंसा को देखते हुए हिंसा स्थल के पास रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात कर दिया गया है। पूर्वी दिल्ली में नागरिकता संसोधन कानून का समर्थन कर रहे लोगों ने पुलिस बैरिकेड व पत्थरों से बाबरपुर रेड लाइट के पास सड़क बंद की हुई है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
Delhi Police: Section 144 CrPC imposed at ten locations in North-east district of Delhi https://t.co/F3QSiRiJey pic.twitter.com/JVXN3twFCv
— ANI (@ANI) February 24, 2020
Leave a Reply