MADHYA PRADESH: CAA का कांग्रेस के MLA ने किया समर्थन, कहा…

[object Promise]

भोपाल। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को कांग्रेस लोकतंत्र के खिलाफ बता रही है। वहीं उनके पार्टी के विधायक ने सीएए का समर्थन देते हुए कहा कि इसे राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) से अलग देखे जाने की जरूरत है। आपको बताते जाए कि कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह के भाई और चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी सीएए का समर्थन किया था।

मंदसौर जिले की सुवासरा सीट से विधायक हरदीप सिंह डांग ने मीडिया को बताया कि अगर हम सीएए और एनआरसी को अलग-अलग देखते हैं तो इसमें कोई बुराई नजर नहीं आती है। पाकिस्तान, बांग्लादेश या अफगानिस्तान में परेशान शख्स यहां सुविधाएं पाता है। लेकिन इस बात पर भी विचार करना चाहिए कि जो लोग पीढ़ियों से भारत में रह रहे हैं और यहां पले-बढ़े हैं, उनसे एनआरसी के तहत दस्तावेज देने को कहा जाएगा वो गलत है।

कांग्रेस विधायक ने साफ करते हुए कहा कि पूरी राजनीति इस मुद्दे के इर्द-गिर्द घूम रही है कि लोग सीएए और एनआरसी को जोड़कर देख रहे हैं।’ कांग्रेस एमएलए डांग ने साथ ही कहा कि उनके अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाने के केंद्र सरकार के कदम का समर्थन किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *