केजरीवाल के विधायक ने पूछे ये 5 सवाल, में गृहमंत्री अमित शाह से

[object Promise]

नई दिल्ली। देश के राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 10 फरवरी की रात बजरंग दल के कार्यकर्ता रिंकू शर्मा की हत्या को लेकर राजनीति चरम पर है। इस बीच आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्य प्रवक्ता और विधायक राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार से रिंकू शर्मा के स्वजन को एक करोड़ की सहायता राशि देने की मांग की है। उन्होंने रविवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि दिल्ली की कानून-व्यवस्था केंद्र सरकार के पास है, लेकिन रिंकू शर्मा की हत्या पर भाजपा मौन है। उन्होंने कहा कि ऐसा आरोप है कि जय श्रीराम बोलने पर ¨रकू की हत्या की गई, उन्होंने कहा कि क्या भाजपा के राज में दिल्ली और देश में जय श्रीराम का नारा लगाने वाले सुरक्षित नहीं हैं। राधव चड्ढा ने कहा कि पीड़ित स्वजन भी यही आरोप लगा रहे हैं, इसीलिए इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। उन्होंने कहा कि आप पीडि़त स्वजन की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मंगोलपुरी से पार्टी की विधायक राखी बिड़ला पीडि़त परिवार के साथ हैं। पार्टी अपने स्तर पर उनकी हर प्रकार की सामाजिक और आर्थिक सहायता कर रही है।

राघव चड्ढा ने भाजपा और गृहमंत्री से पूछे सवाल

  1. गृहमंत्री अमित शाह अभी तक रिंकू शर्मा के घर क्यों नही गए?
  2. रिंकू को लेकर ट्वीट क्यों नहीं किया।
  3. कानून व्यवस्था गृहमंत्री के अधीन है, गृहमंत्री पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और दिल्ली में ऐसी घटना हो रही है। क्या 2014, 2019 में लोकसभा की सात सीटें जनता ने इसलिए जिता दी थीं कि जयश्री बोलने वाले मार दिए जाएंगे।
  4. दिल्ली के पुलिस आयुक्त कहां हैं, अभी तक रिंकू के घर क्यों नहीं गए।
  5. अमित शाह और भाजपा बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या पर तो बोल रही है, लेकिन दिल्ली में रिंकू शर्मा की हत्या पर नहीं बोला जा रहा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *