अगर खाने पीने में कर दी यह छोटी सी चूक तो हो सकता है कैंसर

स्वास्थ्य: हमारा शरीर अगर स्वास्थ्य नही होता है तो हम काफी खराब महसूस करते हैं। वही आज के समय मे कई तरह तरह की बीमारियां चली है जो अंदर ही अंदर हमारे शरीर को ध्वस्त कर देती है और हमे पता भी नही चल पाता। वही अगर हम जिक्र कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी का करे तो इसे सुनते ही हमारी रूह कांप जाती है और मन मे डरावने ख्याल आने लगते हैं।

वही इस समय एक रिपोर्ट ने खुलासा किया है कि भारत मे कैंसर मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है। हम अनुभव नहीं कर पाते और हम इस गम्भीर बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। इस समय कैंसर मरीजो का आंकड़ा 3 करोड़ से अधिक हो गया है। वही हर कोई इसके पीछे की वजह जानना चाहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि आपके खाने पीने की सामग्री से भी यह बीमारी आपको हो सकती है। वही हम खाना खाने में कुछ ऐसी लापरवाही करते हैं जो हमारे शरीर को कमजोर बनाती है और हमे कैंसर होनी की संभावना बढ़ जाती है।
जानकारो का कहना है कि जब हम स्वास्थ्य भोजन नही करते और रोजना अधिक तेल वाली चीजें खाते हैं तो यह हमारे लीवर को कमजोर ही नही बनाता। बल्कि हमारे शरीर मे कैंसर होने की सम्भानाएँ भी बढ़ जाती है। वही अगर हम बात ओरल कैंसर की करे तो यह हमारे खाने और पीने की अनुचित आदतो के कारण होता है।
असल में अगर हम सिगरेट पीते हैं, दारू पीते हैं, स्मैक लेते हैं या चरस गांजे का सेवन करते हैं तो इससे हमें मुह का कैंसर हो सकता है। क्योंकि यह एक ऐसी लत है जो लग जाती है तो इसे छुड़ाया नही जा सकता और रोजाना इसके सेवन से हमारा स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
इसके अलावा कई बार हम बाजार से ज्यादा हरी सब्जियां खरीद लाते हैं और फिर उन्हें फ्रिज में रख देते हैं और धीरे धीरे बनाकर उन्हें खाते हैं। अब अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। क्योंकि रखी हुई हरी सब्जियों में लाखों घातक कीटाणु होते हैं और उनमें विटामिन कम हो जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं और हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को कम करते हैं। इससे भी कैंसर होने की सम्भानाएँ बढ़ जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *