CM केजरीवाल कोरोना को लेकर बोले, 31 मार्च तक बंद रहेंगे दिल्ली में जिम, नाइट क्लब और स्पा

CM केजरीवाल कोरोना को लेकर बोले, 31 मार्च तक बंद रहेंगे दिल्ली में जिम, नाइट क्लब और स्पा

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अब शहर में जिम, नाइट क्लब, स्पा को भी 31 मार्च तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सभी तरह की सभाएं, जिसमें 50 से ज्यादा लोग शामिल होंगे, उसकी मंजूरी नहीं दी जाएगी। शादी को इसके दायरे से बाहर रखा गया है।
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रिमंडल ने कोरोनावायरस प्रसार को रोकने के उपायों पर सभी जिला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। केजरीवाल और मंत्रियों मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन और कैलाश गहलोत ने दिल्ली सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोनावायरस रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों की समीक्षा की।

केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कोविड-19 के प्रसार को रोकने के दिल्ली सरकार द्वारा जमीनी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की डीएम, एसडीएम, निगम आयुक्तों, केबिनेट मंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। दिल्ली में अब तक कोरोनावायरस के 7 मामले आ चुके हैं, जिसमें 2 ठीक हो चुके हैं और 1 मरीज की मौत हो गई है।

एहतियात के तौर पर सरकार ने यहां स्कूल, कॉलेज, सार्वजनिक स्वीमिंग पूल और सिनेमाघर बंद कर दिए हैं। सार्वजनिक दफ्तरों और वाहनों को भी विसंक्रमित करना अनिवार्य कर दिया गया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार रात को कहा कि देश में कोविड-19 के 116 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। वहीं इस बीमारी के 13 मरीज ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोविड-19 के कारण दो मौतें हो चुकी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *