आई.पी.एम.एल.ऑस्ट्रेलिया में सऊदी अरब से मकबूल शायर जनाब अनीस अहमद ‘अनीस’ की शानदार पेशकश

नई दिल्ली — लगभग महीने भर चलते रहने वाले विश्व स्तरीय मुशायरे के आज 1पहले दिन 7.30 PM(IST) सेशन में सऊदी अरब के मकबूल शायर जनाब अनीस अहमद ‘अनीस’ साहब ने अपने शानदार कलामों से समा बांध दिया और जमकर वाहवाही लूटी। टीम के अन्य मेम्बरान की पेशकश भी बहुत ही शानदार रही। इस मुकाबले का ऑनलाइन ज़ूम पर लाइव प्रसारण किया गया। 

15 जुलाई  से 8 अगस्त 2021 तक चलने वाली इस इनामी प्रतियोगिता में विजयी टीम को एक लाख रूपये, उपविजेता को इक्यावन हज़ार रुपये के अलावा सर्वोत्तम शायर व शायरा को ग्यारह हज़ार रुपये का प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों से 13 टीमें भाग ले रही हैं। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, सऊदी अरब, यू़.ए.ई, दुबई, नेपाल, सिंगापुर मलेशिया, थाईलैंड की संयुक्त टीमों के अलावा भारत से चार तथा पाकिस्तान से भी दो टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रत्येक टीम मे सात से नौ शायर होंगे। स्वर्गीय श्री दिलीप कुमार साहब को समर्पित, इस प्रतियोगिता का फ़ाइनल 8 अगस्त को होना निश्चित किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *