लखीसराय । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक प्रह्लाद यादव के खिलाफ एक मामला दर्ज हुआ है। उनके खिलाफ यह मामला एक शख्स को जमीन विवाद में थप्पड़ मारने की वजह से दर्ज हुआ है। यह घटना बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ इलाके की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि यादव जिलाधिकारी के साथ हैं और उन्होंने पीड़ित व्यक्ति को न केवल थप्पड़ जड़ा बल्कि उसे भद्दी गालियां भी दी. पीड़ित की पहचान आशीष कुमार शर्मा उर्फ मनीष शर्मा के रूप में की गई है.।
पुलिस को दी गई शिकायत में शर्मा ने यादव और 19 अन्य लोगों के खिलाफ 5 लाख रुपये मांगने का आरोप लगाया है. पीड़ित का कहना है कि वो अपने प्लॉट पर बन रही दीवार का निर्माण कार्य को देखने पहुंचा था, यहीं उससे पैसों की मांग की गई. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारी निरंजन सिन्हा ने कहा है कि, श्हमें लिखित में तहरीर मिली है. शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि वो अपने प्लॉट पर बन रही दीवार को देखने गया था, इसी बीच विधायक आए और उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
#WATCH Bihar: RJD MLA Prahlad Yadav slaps a man in Lakhisarai district’s Suryagarha over a land dispute matter. A case has been registered in this regard. (Note: Strong language) (11.01.2019) pic.twitter.com/JvX5PEG2b1
— ANI (@ANI) January 11, 2019
वीडियो में दिख रहा है कि यादव जिलाधिकारी के साथ हैं और उन्होंने शख्स को न केवल थप्पड़ जड़ा बल्कि उसे गालियां भी दी। पीड़ित की पहचान आशीष कुमार शर्मा उर्फ मनीष शर्मा के तौर पर हुई है। अपनी शिकायत में शर्मा ने यादव और अन्य 19 लोगों पर आरोप लगाया है।
पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी. बता दें कि यादव पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं. वहीं वायरल हो रहे वीडियो में साफ दिखा रहा है कि घटनास्थल पर कई पुलिसवाले भी मौजूद हैं और उनके सामने ही विधायक ने पीड़ित को थप्पड़ मारा है, लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि वहां उपस्थित पुलिस तमाशबीन बनी यह सब देखते रहे.।
Leave a Reply