रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी।।आज काँग्रेस पार्टी के विधानसभा जगदीशपुर समन्वयक नीलकण्ठ सिरोलिया ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कुछ पदाधिकारियों ने अपने दलबल के साथ काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सांसद अमेठी की उपस्थिति में भाजपा छोड़ काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
बीजेपी छोड़ काँग्रेस का दामन थामने वालो में……
1, अजय सिंह( पूर्व मण्डल अध्यक्ष)
2, रीता शर्मा(जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा)
3, राजेश सिंह(मण्डल उपाध्यक्ष)
4, विनोद मिश्रा(पूर्व मण्डल उपाध्यक्ष)
5, भानु प्रताप सिंह(मण्डल महामंत्री)
इनके अलावा बूथ इंचार्ज चन्द्रभान दूबे, शेर बहादुर सिंह,संजीत कुमार,रामदीन मौर्या समेत दर्जनों वर्कर बीजेपी छोड़ काँग्रेस में शामिल हुए इसके अलावा सपा से जावेद अहमद बूथ प्रमुख ने भी राहुल गाँधी की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा, जगदीशपुर ब्लॉक अध्यक्ष रिफ़ाक़त रसूल ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से सभी को मुबारकबाद दी।
Leave a Reply