शोएब मलिक ने CPL मुकाबले के दौरान T20 में पूरे किए 9000 रन

[object Promise]

गयाना। पाकिस्तान के दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी शोएब मलिक टी20 प्रारूप में 9000 रन पूरे करने वाले दुनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। मलिक ने रविवार को कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में गयाना अमेजन वॉरियर्स के साथ खेलते हुए यह मुकाम हासिल किया। गयाना ने क्वालिफायर 1 मुकाबले में बारबडोस त्रिडेंट्स को 30 रनों से मात दे फाइनल में जगह बनाई।

मलिक ने 19 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। मलिक के अब 356 टी20 मैचों में 9014 रन हो गए हैं। इसके अलावा उनके नाम 142 विकेट भी दर्ज हैं। टी20 में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। उनके नाम 13051 रन हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम 9922 रनों के साथ दूसरे और वेस्टइंडीज के केरन पोलार्ड 9757 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

सीपीएल के इस क्वालीफायर मुकाबले की बात करें तो गयाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 218 रन बनाए। ओपनर ब्रेंडन किंग ने 72 गेंदों पर 10 चौकों व 11 छक्कों की मदद से नाबाद 132 रन ठोके। मलिक ने 32 व हेमराज ने 27 रन का योगदान दिया। जवाब में बारबडोस की टीम आठ विकेट पर 188 रन तक ही पहुंच पाई। कार्टर ने 49, एलेक्स हेल्स ने 36, कप्तान जेसन होल्डर ने 29, शाई होप ने 21, जेपी डुमिनी ने 14 रन की पारी खेली। शेफर्ड ने तीन, इमरान ताहिर व स्मिथ ने 2-2 और मलिक ने 1 विकेट लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *