राम शरण कटियार के साथ अनुज वर्मा की रिपोर्ट
कानपुर/बिल्हौर। नगर पालिका परिषद बिल्हौर मे उपजिलाधिकारी बिल्हौर, बिल्हौर चेयरमैन मोहम्मद शादाब खान व अधिशाषी अधिकारी विवेक कुमार त्रिवेदी एवं सभासदों द्वारा नगर पालिका बिल्हौर कार्यालय के परिसर में पौधरोपण किया गया ।वही चेयरमैन ने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना सभी का दायित्व है और यह दायित्व हम अधिक से अधिक पौधरोपण करके उनकी रक्षा करके निभा सकते है ।
अधिशाषी अधिकारी विवेक कुमार त्रिवेदी ने नगर पालिका कर्मियों को निर्देश दिए कि वह तन मन से कस्बे में व परिसर में लगाये गए पौधों की देखभाल करके उन्हें वृक्ष बनाये।
बिल्हौर ब्लाक के ग्राम सभा बरौली में आज किया गया। वृक्षारोपण इस महाकुंभ पर्व पर यह वृक्षारोपण का कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।ग्राम प्रधान शशि मोहन कटियार ने वृक्षारोपण कर बताया कि हमारे गांव की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने के लिए हमने यह कार्यक्रम किया है।
इस कार्यक्रम के लिए हमने ब्लॉक से पौधों को लेकर अपने गांव में रोपित करवाए हैं ।कुछ पौधे अपने स्कूल में भी रोपित करवाएं। जिससे कि हमारे यहां का पर्यावरण सही रहे आने वाले संकट को टालने के लिए सरकार ने कदम उठाया है ।सरकार का यह संकल्प पूरा करना हमारा मेन उद्देश्य है। इससे पर्यावरण को साफ सुथरा बनाया जा सके क्योंकि इन्ही पौधों की वजह से हमे सांस लेने के लिये ऑक्सीजन व साफ और स्वच्छ हवा मिलती है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है।
Leave a Reply