[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर। ब्राह्मण जनकल्याण के लिए समर्पित है, लेकिन आज वही ब्राह्मण सबके निशाने पर है। प्रदेश में ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्या, उनके जमीनों पर कब्जा की घटनाएं आम हो गयी है। वर्तमान के परिदृश्य को देख ब्राह्मण समाज को अपने अस्तित्व के लिए एक जुट रहना होगा। उक्त बातें अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र नाथ तिवारी ने तमकुहीराज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विप्र समाज के लोगों के साथ चर्चा करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि सर्वदा से ब्राह्मण समाज पहले देश, फिर जनकल्याण और अंत में खुद के लिए सोचता और अपने सम्पूर्ण ऊर्जा को लगता रहा है। लेकिन आज स्वार्थ के चक्कर में कुछ लोग समाज को तोड़ने के साथ ब्राह्मण समाज को मुख्यधारा से अलग कर राजनीति के छितिज पर आसीन होना चाहते है।
संघ का एक ही उद्देश्य है कि आज के दौर में अपने सम्मान के खातिर विप्र समाज के लोगों को एक जुट रहकर अपने क्षमता का परिचय देना चाहिए। विप्र समाज के लोगों ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा. के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित राजेन्द्र त्रिपाठी एवं जिलाध्यक्ष कुशीनगर राजेश पांडेय का विप्र समाज के लोगों ने तमकुहीराज चौराहे पर परशुराम जयंती के आयोजक आलोक शुक्ला के अगुवाई में विप्र समाज के लोगों ने फूलमालाओं के साथ जय श्री परशुराम के जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान माननीय अध्यक्ष पिपरा मुस्तकिल अगरवां में रामजी शुक्ला के घर विप्र समाज को संबोधित किया, ब्रह्मपुर में उमेश तिवारी के घर,सुमही मोहन सिंह में भोला तिवारी इसके बाद मठिया श्रीराम में शिव महायज्ञ ( उपनेत ) में शामिल हुए एवं विप्र समाज के लोगों को सम्बोधित किया। इस दौरान अजय मिश्र,रामनरेश शुक्ला,रोशन पाठक,नीरज बन्धु,उमेश तिवारी,मोहित दुबे,सतीश तिवारी आदि लोग साथ रहें।
Leave a Reply