LIVE: केरल विधानसभा में CAA को लेकर हंगामा, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ नारेबाजी

[object Promise]

तिरवंतपुरम। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के आज विधानसभा सदन में पहुंचने पर यूडीएफ के विधायकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें प्लेकार्ड्स दिखाए गए। इस दौरान विधायकों ने उनका रास्ता भी रोका। आपको बताते जाए कि राज्यपाल खान लगातार नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर बनाए केेन्द्र सरकार के कानून के पक्ष में बयान देने से यूडीएफ के विधायक नाराज है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान विधानसभा में सरकार की नीतियों पर भाषण देने के लिए आए थे। इस भाषण में कैबिनेट की ओर से सीएए के खिलाफ प्रस्ताव पारित किए जाने का भी जिक्र है।ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राज्यपाल अपना भाषण किस तरह देते हैं। माना जा रहा है कि राज्यपाल भाषण के दौरान CAA का कुछ हिस्सा बिना पढ़े छोड़ सकते हैं। वहीं आरिफ मोहम्मद खान को राष्ट्रपति द्वारा वापस बुलाने की मांग को लेकर यूडीएफ सरकार का प्रस्ताव भी सदन में उठ सकता है। इस नोटिस को फिलहाल सदन की मंजूरी का इंतजार है।

इससे पहले केरल सरकार नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई थी, जिसकी जानकारी राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को नहीं दी गई थी। सरकार के इस कदम से राज्यपाल बेहद खफा हो गए थे। उन्होंने इसके बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर हमला बोलते हुए कहा था कि सरकार के कामकाज को किसी शख्स या राजनीतिक दल की मर्जी के हिसाब से नहीं चलाया जाना चाहिए, हर किसी को नियम का पालन करना चाहिए।

आरिफ मोहम्मद खान केरल सरकार की ओर से नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को हटाने के लिए पास हुए प्रस्ताव को गलत ठहरा चुके हैं।

 

[object Promise]

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *