नाकाम मंत्री को जनता का अपमान करने का हक नही-युवा कांग्रेस।

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी गांधी नेहरु परिवार की कर्म स्थली है यह हमारे यशस्वी अध्यक्ष आदरणीय श्री राहुल गांधी जी का घर है- परिवार है आदरणीय राहुल गांधी जी देशभर के किसानों युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, गरीबों, वंचितों की आवाज बनकर अमेठी की सम्मानित जनता का आशीर्वाद लेकर पूरे देश में राष्ट्र विरोधी ताक़तों से लड़ रहे हैं ।
*युवा देश हिदुस्तान में 70%आबादी युवाओं की है जिसके लिए मोदी व भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किये जो धरातल पर शून्य रहा नौकरी, रोजगार, स्वरोजगार से कोसो दूर युवाओं की भावनाओं से मोदी ने खूब खेल खेला।

जिस और जवानी चलती है उस ओर जमाना चलता है

हर वर्ग को न्याय और देश के लोकतंत्र पर मंडरा रहे खतरे को समाप्त करने के लिए देश की सम्मानित जनता माननीय राहुल जी को पीएम बनाने का संदेश अब तक संपन्न हुए चुनाव में ही दे चुकी है ।
स्मृति ईरानी आखिर क्यों पाँच वर्ष की केंद्र सरकार और दो वर्ष के राज्य सरकार द्वारा अमेठी को क्या दिया-यातायात सुबिधा बदहाल है जिला अमेठी के गौरीगंज मुख्यालय से सम्बंधित तहसीलों व अमेठी,मुसाफिरखाना,तिलोई,सिंहपुर,शुक्लबजार, रामगंज, भादर के आमजनमानस की कठिनाइयों को भी समझना चाइये ।
स्मृति जी ने पूरा समय केवल गांधी नेहरू व महापुरुषों को केवल अपमानित करने में बिताया
यह वक्त बदलाव का है मित्रों अमेठी के प्रिय सांसद और देश के भावी पीएम श्री राहुल गांधी जी को कर्तव्य पथ से विचलित करने के लिए भाजपा ने यहां सीने अदाकारा रही एक मंत्री को लगाया है पिछले चुनाव में अमेठी की सम्मानित जनता द्वारा नकारी गई श्रीमती अदाकारा पिछले 5 वर्षों से यहां लाइट,एक्सन, कैमरा के जरिए चप्पल,जूते साडी,पौधे आदि वितरण करने का दिखावा करते हुए कदम कदम पर अमेठी की सम्मानित जनता को अपमानित कर रही है।
मजेदार बात यह है कि साड़ी, जूते,चप्पल तो तथाकथित खास लोगों में बाँट देती हैं लेकिन जिनसे अमेठी का विकास होना है, यहां के किसानों का कल्याण होना है यहां के युवाओं को रोजगार मिलना है, यहां के युवाओं को अच्छी शिक्षा मिलती थी
ऐसे तमाम प्रोजेक्ट जो माननीय राहुल गांधी जी ने अमेठी के विकास को लेकर शुरु किए थे ।
उसे यहां से ले जाने का काम इस अदाकारा ने किया है।
मैं बृहद विनम्रता पूर्वक श्रीमती अदाकारा से देश के युवाओं की ओर से पूछना चाहते हैं-
कि आपने-एच आर डी मंत्री रहते हुए राहुल जी द्वारा स्थापित
ट्रिपल आई टी अमेठी से क्यों छीना
आपने किसानों युवाओं की उम्मीद मेगा फ़ूड पार्क अमेठी से क्यों अन्यत्र स्थानांतरण कराया तरक्की के सपनों को क्यों खत्म किया
आपने हिंदुस्तान पेपर मिल अमेठी से छीनकर महाराष्ट्र में क्यों भेजवाई
आपने नैट्रिप क्यों छीना
आपने डिस्कवरी पार्क क्यों छीना
आपने अमेठी के कितनी महिलाओं, युवाओं, किसानों के लिए क्या कुछ किया
बन्धुओं सच तो यह है कि पूरा देश जानता है कि अमेठी गांधी नेहरु परिवार का घर है यह शक्तियां उस घर में फूट डालने का काम कर रही हैं लेकिन यहां की जनता बहुत समझदार है श्री राहुल गांधी द्वारा किये ऐतिहासिक विकास और अमेठी परिवार के बीच रिश्ते से संपूर्ण अमेठी की जनता अपने को गौरवान्वित महसूस करती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *