ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हदन/हर्ष यादव

अमेठी। मुसाफिरखाना के इसौली रोड पर स्थित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक कुछ गृह सामाग्री लेकर रेलवे ट्रैक पर जा रहा था। तभी दोनों ट्रैक पर ट्रेन आ गई, जिसके कारण उसको अपनी जान बचाने की मोहलत ही नहीं मिली। ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ती की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मृतक संजय कुमार पटेल उम्र 27 साल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला था और यहां वो किसी ईंट-भट्ठे पर काम करता था। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और रेलवे के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्ज़े में ले लिया।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *