होली: शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए गोला कोतवाली पर शांति कमेटी की हुई बैठक

[object Promise]
गोरखपुर। गोला कोतवाली परिसर में शुक्रवार को आसन्न होली के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम गोला अरुण कुमार सिंह ने किया। क्षेत्राधिकारी गोला सतिश चंद्र शुक्ल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में दोनों समुदायके लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
बैठक मे उपस्थित एसडीएम गोला श्री सिंह व सीओ गोला श्री शुक्ला ने कहा कि पर्व खुशी के साथ मनाना चाहिए। सभी लोगों को आपस मे मिलकर एक नया सन्देश समाज को देना चाहिए। सारे कटुता कोभुल जाना चाहिए। पर्व में खलल पैदा करने वालो के साथ प्रशासन सख्ती से निपटेगा। किसी को कही भी किसी प्रकार की सूचना मिले तो तुरंत सीयूजी नम्बर पर सूचित करें। उसके विरुद्ध कार्यवाही होगी।
कोतवाली प्रभारी नासिर हुसैन ने सभी लोगों को होली के त्यौहार की बधाई देते हुए अपील किया कि सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से आपस में मिलकर जुलकर भाई-चारे के साथ त्योहार मनावे। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही  की जाएगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से- शत्रुघ्न कसौधन, भागीरथी स्वणकार, अशोक वर्मा, इन्द्रबहादूर वर्मा, मुराली प्रसाद, मौलाना इकबाल, संजय राय, सुभाष पांडेय, जाकिर हुसैन, राजकुमार प्रजापति, राजेश सोनकर, दिलीप कुमार, तेजकुमार वर्मा, दिलीप, उमर, मनोज, भिखारी निषाद, रामशब्द भारती, राजा बाबू, उदयशंकर गुप्ता सहित गोला थाने पर तैनात समस्त एसआई व पुलिस कर्मी भारी संख्या में उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *