भगवा और हरा झंडा आपस मे भिड़े, मुख्तार अब्बास नकवी बोले हिंसा सनकी साजिश का हिस्सा

Politics:- राजस्थान में हुई हिंसा के बाद अब राजनेताओं ने इस पर सक्रिय रूप से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करना आरंभ कर दिया है। हिंसा के बाद भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया और कहा है कि एक सनकी साजिश के चलते राजस्थान के।जोधपुर में यह सब हो रहा है।

जानकारी के लिए बता दें कि कल रात जोधपुर में दो गुटों के बीच तनाव हुआ था जो शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जलोरी गेट पर हुई हिंसा के बाद खबर आई है कि कबूतर चौके पर एक 5 साल की बच्ची के साथ मारपीट हुई व दुकान को तोड़फोड़ दिया गया। जोधपुर में झंडा फहराने को लेकर दो गुटों के बीच भिड़त हुई थी।
सूत्रों का कहना है कि इस घटना में कल देर रात जमकर पथराव हुआ और इस घटना में थानेदार समेत 3 पुलिकर्मि और 4 पत्रकार घयाल हुए हैं। प्रशासन ने भगवा झड़ा हटाकर तिरंगा लगा दिया था लेकिन अब दूसरा गुट यह जिद कर रहा है कि वहां पर उनका झंडा लगाया जाए। यह विवाद परशुराम जयंती पर लगे भगवा झंडे को हटाकर ईद का झंडा लगाने के संदर्भ में हुआ था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *