[object Promise]
पडरौना,कुशीनगर : राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संगठन एनइएओ की ओर से स्थानीय नगर समेत कठकुईयाँ में विभिन्न जगहों पर वृक्षारोपण किया गया । इस दौरान राष्ट्रीय पर्यावरण सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सेराज अहमद ने कहा कि देश में फैल रहे प्रदूषण को रोकने का काम पेड़ ही कर सकता है। वायु को स्वच्छ और प्रदूषणरहित करने का काम एक वृक्ष ही कर सकता है अतः आप सभी लोग वृक्षारोपण करें और अपने देश को बचाने का काम करें।
इस मौके पर कार्यक्रम में न्यू टारगेट इंग्लिश स्पीकिंग क्लासेस के डायरेक्टर अरफान अंसारी,अंग्रेजी के शिक्षक शमशाद आलम,कृष्णा स्कूल के अवधेश,लेखपाल सूरज पंकज विश्वकर्मा,धर्मेंद्र यादव,प्रकाश गौतम,आशुतोष कुमार,अभिषेक राय,वसीम अहमद,अरमान मालिक समेत कई छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Leave a Reply