19 को होगी श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की पहली बैठक, इसमें राममंदिर निर्माण की तारीख का हो सकता है ऐलान

[object Promise]

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की पहली बैठक 19 फरवरी को दिल्ली में बुलाई गई है। इस बैठक में नए सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में राम मंदिर निर्माण के लिए तारीखों का ऐलान कर सकते हैं।

आपको बताते जाए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा को जानकारी दी कि कैबिनेट ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट गठित करने का प्रस्ताव पास कर दिया है। उन्होंने बताया था कि ये ट्रस्ट अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मस्थली पर भव्य और दिव्य श्रीराम मंदिर के निर्माण और उससे जुड़े विषयों पर निर्णय लेने के लिए पूर्ण रूप से स्वतंत्र होगा। पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने 9 नवंबर को राम मंदिर मसले पर ऐतिहासिक फैसले के दौरान सरकार को ट्रस्ट गठित करने का निर्देश दिए थे।

[object Promise]

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में 15 सदस्य होंगे। इनमें 9 स्थायी और 6 नामित सदस्य होंगे। गठन के बाद ट्रस्ट को केंद्र सरकार की ओर से 1 रुपए का नकद दान भी मिला। यह ट्रस्ट को मिला पहला दान बताया गया है।

शुरुआत में तो ट्रस्ट वरिष्ठ अधिवक्ता के. परासरण के आवास से कार्य करेगा, लेकिन बाद में इसका स्थायी कार्यालय खोला जाएगा। इस ट्रस्ट के पास राम मंदिर निर्माण और इससे जुड़े विषयों पर स्वतंत्र रूप से निर्णय करने के अधिकार होंगे और इस ट्रस्ट का पंजीकृत कार्यालय दिल्ली में होगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *