40 साल पहले एक अमेरिकी उपन्यासकार डीन कोन्ट्ज ने की थी चीन में कोराना वायरस की भविष्यवाणी कोराना वायरस को लेकर एक फिक्शन नॉवेल वायरल हो रही है, इसमें 40 साल पहले इसकी भविष्यवाणी को लेकर दावा किया गया है। 1981 में अमेरिकी उपन्यासकार डीन कोन्ट्ज (Dean Koontz) ने The Eyes of Darkness नाम की सस्पेंस-थ्रिलर उपन्यास लिखा था। इस काल्पनिक उपन्यास में कोरोना वायरस (Coronavirus) की तरह की एक महामारी का जिक्र है।
चीन (China) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है. इस वायरस की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 1800 के पार कर गया है। हालांकि अब दावा किया जा रहा है कि बीमारी के फैलने में कमी आई है। इससे संक्रमित नए मरीजों में बीमारी के हल्के लक्षण हैं।
इस बीच कोरोना वायरस को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर 40 साल पहले ही एक उपन्यास में बता दिया गया था। दुनियाभर में सोशल मीडिया पर इस जानकारी को लेकर फिक्शन नॉवेल वायरल हो रहा है। 1981 में लिखे इस नॉवेल में कोरोना वायरस जैसी महामारी के बारे में बताया गया है। अब सोशल मीडिया में लोग इस नॉवेल और उसके उन पन्नों को शेयर कर रहे हैं, जहां पर करोना वायरस का जिक्र मिलता है।
40 साल पहले उपन्यास में क्या हुई थी भविष्यवाणी
1981 में अमेरिकी उपन्यासकार डीन कोन्ट्ज ने The Eyes of Darkness नाम की सस्पेंस-थ्रिलर उपन्यास लिखा था. इस काल्पनिक सस्पेंस-थ्रिलर उपन्यास में कोरोना वायरस की तरह की एक महामारी का जिक्र है। सोशल मीडिया पर लोग इस नॉवेल के उस पेज को शेयर कर रहे हैं, जिसमें करोना वायरस की तरह के महामारी का जिक्र है।
इस उपन्यास में कोरोना वायरस की तरह की महामारी को वुहान-400 नाम दिया गया है। उपन्यास में लिखा गया है कि वुहान-400 के पास इतनी ताकत है कि वो मानव जाति को खत्म कर दे । नॉवेल में इसे चीन द्वारा बनाया जैविक हथियार बताया गया है।
सोशल मीडिया पर इस दिलचस्प जानकारी को शेयर किया जा रहा है. अमेरिकी उपन्यासकार डीन कोन्ट्ज के नॉवेल और उसमें दी गई जानकारी को कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है।
Is Coranavirus a biological Weapon developed by the Chinese called Wuhan -400? This book was published in 1981. Do read the excerpt. pic.twitter.com/Qdep1rczBe
— Manish Tewari (@ManishTewari) February 16, 2020
मनीष तिवारी ने नॉवेल के पन्नों को शेयर करते हुए लिखा है- ‘क्या कोरोना वायरस चीन द्वारा निर्मित एक बायोलॉजिकल वीपन (जैविक हथियार) है, जिसे वुहान-400 नाम दिया गया था। ये किताब 1981 में प्रकाशित हुई थी। इसके अंश को पढ़कर देखें.’
Leave a Reply