[object Promise]
जनपद प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाने पीछे मालवीय नगर मोहल्ले में रविवार दोपहर अपराधी प्रवृत्ति के युवक ने पंडा कक्कू गुरु को गोली मार दी घायल पंडा को अस्पताल में भर्ती कराया गया महीने भर के भीतर सरेआम हत्या की कोशिश की दूसरी घटना अंजाम देने वाला अपराधी परिवार समेत फरार हो गया है मालवीय नगर निवासी नटेश्वर शास्त्री उर्फ कक्कू गुरु 45 वर्ष को कुछ दिन पहले 22 वर्षीय अपराधी आशुतोष यादव ने धमकी दी थी कि उसके घर की तरफ से निकले तो गोली से उड़ा देंगे l
रविवार दिन में करीब 11:30 बजे कक्कू गुरु कहीं पूजा करने के बाद दूध लेकर घर वापस लौट रहे थे तभी आशुतोष ने उस पर पिस्टल तान दी वह भागे तो पीछे से फायर कर दिया गोली उसके पीठ पर दाहिने कंधे के पास लगी वह घायल होकर गिर गया आसपास के लोग जुटे तो हमलावर आशुतोष पिस्टल लहराते हुए भाग गया घायल कक्कू को पहले थाने और फिर काल्विन अस्पताल ले जाया गया l
Leave a Reply