गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का हुआ निधन

Jaipur| गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के नेता रहे कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला (Kirori Singh Bainsla) का आज सुबह निधन हो गया है। सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के मुताबिक कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। यह हमेशा ही अपने समाज के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहते थे। 

इनकी मौत पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने गुर्जर नेता के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि कर्नल किरोड़ी सिंह जी बैंसला के निधन के समाचार दुःखद है। समाज सुधार एवं समाज को संगठित करने में आपका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को आपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !! 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *