चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम सामने आने के बाद आदमपुर विधानसभा से भाजपा की टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार के बाद उनके रोने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सोनाली रोती हुई दिखाई दे रही है।लेकिन यह वीडियो चुनाव से पहले के वीडियो है। उनकी हार के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके पुराने वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं।
सोशल मीडिया ऐप टिक टॉक पर लोकप्रियता के चलते भाजपा ने उन्हें विधानसभा चुनाव का टिकट दिया लेकिन वह कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गईं।
इस परिणाम में कुलदीप को जहां 51.7 फीसदी मत मिले। वहीं सोनाली को सिर्फ 27.78 प्रतिशत वोट ही प्राप्त हुए। आपको बताते जाए कि टिकटॉक पर उनके 1 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। उन्होंने करीब 200 वीडियो टिकटॉक ऐप पर अपलोड किए हैं। अब यूजर्स इन्हीं वीडियो से सोनाली के हारने के दर्द को बयां कर रहे हैं।
सोनाली फोगाट के वह बयान भी काफी सोशल मीडिया पर चल रहा है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर आप भारत माता की जय नहीं कहते हैं तो आप पाकिस्तानी हैं।
Leave a Reply