नवविवाहिता की मौत पर पिता की तहरीर पर 6 लोगो पर मुकदमा हुआ दर्ज

[object Promise]

उन्नाव । विगत दिवस घर मे मिला था 25 वर्षीया ज्योति का रक्त रंजित शव। शहर के मोहल्ला बंधुहार में विगत दिवस मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गोली लगने से नवविवाहिता की मौत हो गई थी घटना के बाद पति व अन्य परिजन भाग निकले थे । गोली की आवाज़ सुन पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थी ।

2 घंटे बाद पहुंची पुलिस को घर के बेडरूम में फर्श पर खून से लथपथ शव मिला था । शव के पास ही नवविवाहिता की दादी सास बेहोश मिलीं थी। मृतका की तीन माह की बेटी भी घर में नहीं मिली थी शव के पास बेड पर एक रिवॉल्वर और एक डायरी मिली थी।

पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है।पुलिस अधीक्षक ने मामले की जाच व सख्त कार्यवाही के निर्देश दिये थे। उसी के बाद देर रात दिल्ली से आए ज्योति के पिता राकेश सिंह पुत्र राम लखन सिंह निवासी सरेनी रायबरेली की तहरीर पर मृतका ज्योति के पति संजीव उर्फ गौलु , ससुर मुन्नु सिंहः , सास ,जेठ लिकन सिंह जेठानी बिनीता सिंह व दादी सास देवकली के ख़िलाह मुकदमा अपराध अपराध दर्ज कर लिया गया हैं और पुलिस अब नामजद सभी आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।ज्योति के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में यह भी बताया है 4 दिसम्बर 2017 को विवाह के दौरान 20 लाख रुपए नक़द दिया था और पूरा सामान दिया था उसके बाद भी ससुराल पक्ष का पूरा घर मेरी लडक़ी को दहेज के लिये मारता पीटता था।

विगत वर्ष ससुर मुन्नु सिंह ने 8 फरवरी 2018 को विदाई के दौरान 10लाख रुपये व नई फार्च्यूनर गाड़ी की मांग की थी।जबकि पति संजीव अक्सर ज्योति को कमरा बन्द करके मारता पीटता था यह बात ज्योति ने ख़ुद अपने पूरे परिवार को बताई थी।पुलिस अब सभी नामजद लोगो की तलाश में लगी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *