तिलोई तहसील में नवागत डीएम व एसपी ने सुनी जनता की समस्या।

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी।।तिलोई तहसील में नवागत डीएम राम मनोहर मिश्रा और एसपी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान का आयोजन हुआ। जिसमे लोगो की शिकायत सुनी गई कुछ समस्याओं को तो तत्काल निस्तारण किया गया,और आयी समस्याओं को जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए उनसे संबंधित अधिकारियों का कहा गया।

सुबह से ही फरियादियों की भीड़ लगी रही।तहसील दिवस में विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह व सभी जिलास्तरीय अधिकारी रहे मौजद।वही अमेठी तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे उप जिला अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने जनता की समस्याओं को बारीकी से सुना संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निस्तारण के आदेश दिए राजस्व पुलिस शिक्षा वन विभाग स्वास्थ्य विभाग विकास विभाग व अन्य विभाग संबंधित प्रार्थना पत्र जिसको निस्तारण के लिए आदेश किए गए ।इस मौके पर तहसीलदार अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सेवाराम राजभर लेखाकार विपुल त्रिपाठी वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद अकबर मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *