HARYANA :दीपेंद्र सिंह हुड्डा – जनता जूते मारेगी BJP में शामिल होने वाले निर्दलीय विधायकों को

[object Promise]

चंडीगढ़।कांग्रेस ने अभी हरियाणा में सरकार बनाने की आस नहीं छोड़ी है। अभी वे स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। क्योंकि खट्टर सरकार को पांच निर्दलीय विधायकों का समर्थन मिल गया है।

इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली पहुंच गए हैं। इसी बीच कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि पिक्चर अभी बाकी है और कांग्रेस अब भी सरकार बना सकती है। आपको बताते जाए कि कांग्रेस पार्टी 10 विधायकों वाली जेजेपी के पत्ते खोलने की राह देख रही है।

हुड्डा ने बातचीत में निर्दलीय विधायकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो निर्दलीय खट्टर सरकार का हिस्सा बनना चाहते हैं वे अपनी राजनीतिक कब्र खुद खोद रहे हैं।

हुड्डा ने कहा कि वे लोग हरियाणा का भरोसा तोड़ रहे हैं। हरियाणा की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। जनता उन्हें जूतों से मारेगी। हुड्डा ने आगे कहा कि वे भी निर्दलीय विधायकों के संपर्क में हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *