प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का शुभारम्भ/लोकार्पण का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में 05 मार्च को।

[object Promise]

ब्यूरो चीफ:सैय्यद मकसूदुल हसन

सुलतानपुर।।भारत सरकार मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा ‘‘प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना‘‘ का शुभारम्भ/लोकार्पण मंगलवार को पूर्वान्ह 11ः30 बजे अहमदाबाद गुजराज से किया जायेगा। इसके साथ राज्य स्तर पर मा0 मुख्यमंत्री जी के साथ मा0 श्रम मंत्री द्वारा पूर्वान्ह 10ः30 बजे उक्त योजना का शुभारम्भ/लोकार्पण लखनऊ से किया जायेगा तथा जनपद स्तर पर जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय मंत्रियों/विधायकों/श्रमिक संगठनों आदि के साथ उक्त तिथि को ही उपरोक्त योजना का शुभारम्भ/लोकार्पण किया जायेगा। प्रधानमंत्री जी के उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एल.ई.डी. टीवी के माध्यम से अवलोकित कराया जायेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *