आम आदमी पार्टी में शामिल दिल्ली युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव

[object Promise]

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में दिल्ली युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव शनिवार को आप में शामिल हो गए। आप द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि यादव पूर्व में ओबीसी आयोग, दिल्ली के अध्यक्ष रह चुके हैं।

आप ने बताया कि वह (यादव) पिछले चुनाव में दिल्ली कांग्रेस घोषणापत्र समिति और चुनाव समिति में थे। उन्होंने रिठाला सीट से 2015 में दिल्ली विधानसभा का चुनाव लड़ा था। जगदीश यादव के अलावा कांग्रेस के विजय विहार के ब्लॉक अध्यक्ष विकास यादव भी आप में शामिल हो गए। बयान में आगे बताया गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बंसी डोगरा भी आप में शामिल हो गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *