परिधि सेवा संस्थान के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर महिला चौकी इंचार्ज को सम्मानित किया गया


कानपुर। परिधि सेवा संस्थान के तत्वाधान में किदवई नगर स्थित महिला चौकी इंचार्ज सरिता मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए संस्थान की तरफ से विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर प्रशस्ति पत्र एवं तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। परिधि सेवा संस्थान की अध्यक्ष बिन्दु गोयल का कहना है कि जैसा कि आप सभी को मालूम है कि इस कोरोनावायरस की दूसरी लहर में मरीजों को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की कमी हो रही थी। अतः सभी इस अवसर पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लें और अपनें आस पास के बंजर पड़े क्षेत्रों में पेड़ पौधे अवश्य लगायें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *