पीसीसी पथ निर्माण मे भारी अनियमितता; जनता मे आक्रोश

[object Promise]

संवाददाता-विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत पतहरिया पंचायत के सड़की गांव स्थित शिवरी मोड़ से चौखडी होते हुए थाना मोड़ तक पीसीसी पथ का निर्माण हो रहा है,जिसमें भारी अनियमितता बरती जा रही है। उक्त विषय की जानकारी ग्रामीणों ने देते हुए बताया कि पौने तीन किमी लंबी बनने वाली सड़क एक करोड़ छः लाख की लागत से बन रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस पीसीसी सड़क में मिश्रित छलटी का प्रयोग करने के अलावे निम्न कोटि का सीमेंट भी प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की चौड़ाई 12 फिट चार इंच होना चाहिए, जबकि 10 फिट ही ढाला जा रहा। साथ ही उक्त सड़क की ढलाई 9 इंच के बदले 6 इंच ही किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि बिना शोलिंग किए पथ निर्माण कार्य जारी है।

पंचायत मुखिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने इसका जमकर विरोध भी किया। तकरीबन दो घंटे निर्माण कार्य बंद भी कराया गया। आलम यह कि ग्रामीणों के द्वारा विरोध के बावजूद भी संवेदक के द्वारा बाजबरदस्ती कार्य करवाया जा रहा है। उक्त पीसीसी पथ निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इश्तेमाल धड़ल्ले से किए जाने पर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से जांच व गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण की मांग की है। वहीं मुखिया प्रतिनिधि-मनोज कुमार चंचल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव के ही कुछ बिचौलियों के मिलीभगत से कार्य इसप्रकार हो रहा है। विरोध जताने वालों में- संजय साह, छठु साह, तुलसी कुमार, प्रमोद पाल,लखन साह,ननकू चंद्रवंशी सहित सैकड़ों लोगों का नाम शामिल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *