भोजपुरी फिल्मों और इन फिल्मों के स्टार्स की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है. यही कारण है कि भोजपुरी स्टार्स के पुराने-पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर आज तक वायरल होते देखे जा सकते हैं. वहीं बात जब भोजपुरी सुपरस्टार्स की आती है तो फैन फॉलोइंग के मामले में खेसारी लाल यादव टॉप पर आते हैं. हाल ही में खेसारी लाल का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का रोमांस और धमाकेदार डांस देखने को मिल रहा है.
इस गाने में काजल राघवानी जहां मॉर्डन लुक में नजर आ रही हैं, वहीं खेसारी एकदम देहाती और भोले-भाले गांववाले के लुक में दिखाई दे रहे हैं. काजल राघवानी रेड गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. इस गाने में खेसारी सिर पर चोटी रखे दिखाई दे रहे हैं. गाने में काजल खेसारी की जमकर खिंचाई कर रही हैं और बेचारे खेसारी कुछ समझ ही नहीं पा रहे… परेशान खेसारी बस मार खाते नजर आ रहे हैं. यहां देखें वीडियो-
‘बीपी बढ़ल बा’ नाम से ये काफी पुराना है लेकिन यूट्यूब पर फिर से वायरल हो रहा है. ये गाना फिल्म ‘बलम जी लव यू’ का है. जिसे खेसारी लाल यादव ने सिंगर हनी बी के साथ गाया है. इस फिल्म के डायरेक्टर प्रेमांशु सिंह है.. खास बात ये भी है कि इस फिल्म में काजल राघवानी के साथ-साथ अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी नजर आई थीं. फिल्म का गाना ‘बीपी बढ़ल बा’ सबसे ज्यादा हिट हुआ था. वहीं इस गाने को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं.
बता दें कि इससे पहले भी खेसारी और काजल के कई गाने ऐसे ही वायरल हो चुके हैं. देखा जाए तो खेसारी की जोड़ी सबसे ज्यादा काजल के साथ ही जमती है. हालांकि वो अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ भी जब-तब नजर आ जाते हैं. उन्हें भोजपुरी सिनेमा का एक्शन हीरो और कॉमेडी किंग माना जाता है. खेसारी की स्ट्रगल स्टोरी हर किसी का दिल जीत लेती है.
Leave a Reply