जंतर मंतर पहुंची प्रियंका गांधी, पहलवानों का देंगी साथ

देश – कुश्ती संघ के प्रमुख ब्रिज भूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया है। अपने लिए न्याय की आस में बैठे पहलवान 7 दिनों से जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कई दिग्गज नेता पहलवानो के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंच चुके हैं। वहीं आज कांग्रेस नेता और उत्तरप्रदेश कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जंतर मंतर पहुंची। उनके साथ कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद हैं। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी और कांग्रेस का पहलवानों को पूर्ण सहयोग मिलेगा और ब्रिज भूषण के खिलाफ पहलवानों की लड़ाई में कांग्रेस उनका ओपन समर्थन करेगी। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *