बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन पर पत्नी ने लगाया हिंसा का आरोप, कहा बाथरूम जाने से रोका

मनोरंजन:- बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। इनकी पत्नी आलिया ने इनपर घरेलू हिंसा और मारपीट के गम्भीर आरोप लगाए हैं। 
उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा, वह उन्हें टॉर्चर करते हैं। उनके परिवार के साथ भी हिंसा करते हैं। कोर्ट ने उन्हें इस संदर्भ में अब नोटिस भेजा है।
उनकी पत्नी के वकील का कहना है कि उनके क्लाइंट(आलिया) ने घर ने निकलने की हर संभव कोशिश की है। लेकिन उनके साथ दुर्व्यवहार हो रहा है। उन्हें बाथरूम इस्तेमाल नहीं करने दिया जा रहा है, कई दिनों तक उन्हें खाना नहीं दिया गया। बात-बात पर उनके साथ हिंसक वर्ताव होता है। वहीं बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी नहीं उठा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां के बीच काफी समय से प्रॉप्रटी को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों के बीच इसे लेकर कई बार कहासुनी हो चुकी है। इस मामले में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां ने उनकी पत्नी आलिया के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज करवाया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *