भारतीय चौकियों पर पाक ने फिर की भारी गोलीबारी

[object Promise]

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शुक्रवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा से लगे क्षेत्रों और चौकियों को निशाना बनाया और भारी गोलीबारी की तथा मोर्टार के गोले दागे। अधिकारियों ने बताया कि मानकोट सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की इस गोलीबारी का भारतीय सैनिकों ने माकूल जवाब दिया।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ सुबह करीब पांच बजकर 15 मिनट पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे मानकोट सेक्टर में छोटे आग्नेयास्त्रों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले दागे।

पाकिस्तानी सैनिकों ने इस महीने 18वीं बार संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। बृहस्पतिवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से हुई गोलीबारी में एक जूनियर कमिशन्ड अधिकारी घायल हो गया था। इससे पहले एक अक्टूबर को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से हुई गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *