नई दिल्ली, क्रिकेट टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मुहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में हसीन ने शमी की दूसरी लड़कियों से व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए गए हैं। इतना ही नहीं हसीन ने शमी पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया है।
इस बारे में शमी ने ट्विटर के जरिए सफाई दी है और लिखा है कि मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि हमारी पर्सनल लाइफ के बारे में चल रही न्यूज सरासर झूठ है। हमारे खिलाफ कोई बहुत बड़ी साजिश है या मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि मेरा खेल खराब करने की कोशिश भी की जा रही है। शमी और हसीन के करीबी परिवारिक सूत्रों के हवाले से एक मीडिया हाऊस का कहना है कि 3-4 महीने से दो में कुछ ठीक नहीं है।
उल्लेखनीय है कि शमी की शादी 2014 में मॉडल रह चुकी कोलकाता की हसीन जहां से हुई थी। इनकी एक बेटी आयरा भी है। इससे पहले अपनी पत्नी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने की वजह से वह कट्टरपंथियों के निशाने पर थे।
Leave a Reply