तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) केस में शीजान का आया बड़ा बयान

Tunisha Sharma :- तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की आत्महत्या का मामला फेचिद होता जा रहा है क्योंकि तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) के परिजन इस मामले के लिए उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर गम्भीर आरोप मढ़ रहे हैं।
 चाचा ने अपनी भतीजी की आकस्मिक मौत को लव जिहाद बताया है। वहीं तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) की मां ने शीजान पर आरोप लगाए हैं कि वह उनकी बेटी को इस्लाम कुबूल करने और हिजाब पहनने के लिए कहता था। 
लेकिन इस दौरान शीजान खान के वकील शैलेंद्र मिश्रा का कहना है कि उनके मुवक्किल निर्दोष है। उन्हें न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है। शीजान ने यह भी कहा था कि मेरे साथ न्याय होगा। मैंने इस मामले में कुछ नहीं किया है। मैं जानता हूँ मुझे न्याय मिलेगा। सत्यमेव जयते।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *