बीवी नाराज हो चली गयी मायके, मियां कैफ ने गर्म चाकू से शरीर पर लगाये 100 चीरे , खायीं नशे की गोलियां

अलवर में एक पति ने पत्नी को पीहर से बुलाने के लिए सारी हदें पार कर दी। पत्नी मनाने पर भी नहीं आई तो पूरे शरीर में उस्तरा और ब्लेड से कट लगा दिए। इतना ही नहीं खुद को गर्म चाकूओं से भी दागा। इसके बाद बेहोश हो गया। दो दिन बाद होश आया तो युवक ने सारी कहानी बताई। उसने बताया कि यह सब कुछ करने से पहले नशे की गोलियां भी खाई थी। इससे पहले यही अंदाजा लगाया जा रहा था कि युवक पर किसी ने हमला कर दिया। मामला जिले के टपूकड़ा थाना के छापर गांव का है।

 अलवर में  रूठी बीवी को मनाने के लिए सारी हदें पार कर दी। इस शख्स ने जो कदम उठाया उसे जानकर तो लोगों की रूह कांप उठेगी । उसने पूरे शरीर में उस्तरा और ब्लेड से कट लगा दिए। इतना ही नहीं खुद को गर्म चाकूओं से भी दागा।  मोहम्मद कैफ(22) की तीन साल पहले सरजीना(20) से हुई थी। उसका पीहर तीन किलोमीटर दूर नाहरपुर में है। दोनों के बीच कमाई और खर्चे को लेकर झगड़ा हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि सरजीना पीहर चली गई।

उसका मायका 3 किमी की दूरी पर ही है. पत्नी के जाने के बाद मोहम्मद कैफ ने उसे मनाने की काफी कोशिश की पर वो नहीं आई. इसके बाद उसके ससुरालवालों ने भी उसे सबक सिखाने के लिए बेटी को नहीं भेजा. नाराज बीवी उससे बात भी नहीं कर रही थी. फिर कैफ ने वॉट्सऐप पर मैसेज किया. पत्नी ने नाराजगी जताई तो खुद की जान लेने की बात कही. इस पर भी पत्नी नहीं मानी.

तब आखिरकार 14 मई की रात मोहम्मत कैफ ने एक साथ नशीली 7 गोलियां खा ली और फिर खुद के शरीर पर चाकू से कट लगाने लगा. शरीर पर चोट के निशान हल्के दिख रहे थे तो उसने चाकू को गर्म किया और पूरे शरीर को ही दाग दिया.इसके बाद छापर स्टैंड पर आ गया। यहां उसे सड़क पर ही नींद आ गई। स्थानीय लोगों ने घायल हालत में युवक को देखा तो टपूकड़ा सीएचसी ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

15 मई को उसे अलवर डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट करवाया था।पुलिस ने बताया कि युवक सात बहन-भाई हैं। मोहम्मद कैफ और सरजीना के एक 1 साल की बेटी है। जिस हालात में मोहम्द कैफ मिला था यह लगा था कि युवक की किसी ने पिटाई की है। क्योंकि शरीर पर कई जगह ब्लेड व चाकू से कट के निशान थे। होश में आने के बाद सच्चाई सामने आई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *