हमने 70 साल में जो किया उसकी वजह से मोदी आज देश के प्रधानमंत्री

राजनीति- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में बीते 3 महीने से भारत जोड़ो यात्रा जारी है। इस यात्रा के माध्यम से राहुल गांधी 3120 किलोमीटर तक पैदल चल चुके हैं। वहीं बीजेपी बार बार कांग्रेस नेताओं से सवाल कर रही है कि इस यात्रा से क्या लाभ होगा। इसके साथ ही जनता भी जानना चाहती है कि कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से क्या लाभ होगा।
वहीं अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया है कि क्यों कांग्रेस इतनीं बड़ी भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। उन्होंने कहा, वह कहते हैं 70 साल में कांग्रेस ने क्या किया है। लेकिन मोदी ने तो जनता से सिर्फ झूठे वादे किये हैं। काले धन के झूठे वादे। रोजगार के झूठे वादे।
हमने देश की इतनीं तरक्की की है कि आज मोदी जी प्रधानमंत्री के पद पर बैठे हैं। हमने आईआईटी, मेडिकल कालेज देश में उच्च शैक्षणिक संस्थाएं दी। पंडित नेहरू ने पंचवर्षीय योजनाएं चलाकर देश की तरक्की की। संविधान की रक्षा की और देश की आजादी के लिए बलिदान दिया।
मैं मोदी जी से जानना चाहता हूं क्या भाजपा परिवार का देश की आजादी में कोई योगदान रहा है। क्या किसी भाजपा कार्यकर्ता की आजदी के दौर में गिरफ्तारी हुई है। क्या किसी भाजपाई की गिरफ्तारी हुई है। तो आप अब जनता ही तय करें कौन सच्चा है और कौन झूठा।
उन्होंने कहा कि देश में 30 लाख पद सरकारी नौकरी के लिए आज भी खाली पड़े हैं। ये पद रेलवे,सेना,शिक्षा के क्षेत्र में रिक्त पड़े हैं। मगर मोदी सरकार अग्निवीर बना रही है। चार साल के बाद ये युवा क्या करेंगे। क्या पकौड़े बेचेंगे। यह बदलाव युवाओं में नफरत का बीजारोपण कर रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *