[object Promise]
पीलीभीत कोतवाली जहानाबाद के गांव कुकरी खेड़ा आज होली के दिन कुछ शरारती तत्वों द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों के ऊपर जबर्दस्ती रंग लगाया गया ।जिसपर दोनों पक्ष आपस मे भिड़ गए ।विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया मारपीट में दोनों पक्षों के चोटें आईं ।जिसकी गांव के लोगों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी ।
सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत मनोज कुमार सोनकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे ।और घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गांव बालों से घटना के संबंध में जानकारी ली ।
और दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल कराया गया ।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली जहानाबाद पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।फिलहाल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर कुकरी खेड़ा में पुलिस तैनात कर दी गयी है ।
Leave a Reply