[object Promise]
राष्ट्रीय राजधानी में नरेला के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में जूते-चप्पल बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि फैक्ट्री में मंगलवार रात आग लगी। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें रात करीब सवा 10 बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर रात 11 बजकर 36 मिनट पर काबू पाया गया। ऐसी आशंका है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी।
Leave a Reply