चेन्नई। खुद को विष्णु भगवान का 10वां अवतार कल्कि बताने वाले 70 वर्षीय विजय कुमार ने एक वीडियो जारी किया है। विजय ने बेटे की संपत्ति पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद यह कदम उठाया है। वीडियो में विजय ने कहा कि सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि मैंने देश नहीं छोड़ा है और न ही हम कहीं और गए हैं।
हम यहीं पर हैं और अपने श्रद्धालुओं को बताना चाहते हैं कि मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। न तो सरकार और न ही आईटी डिपार्टमेंट ने कहा है कि हमने देश छोड़ दिया। लेकिन यह मीडिया है जो कह रहा है कि हमने देश छोड़ दिया है। उल्लेखनीय है कि विजय के तीन राज्यों आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक के 40 ठिकानों पर रेड मारी गई थी।
इसमें अकूत संपत्ति का खुलासा हुआ। इसमें 600 करोड़ की अघोषित आय का पता चला। करोड़ों का कैश, चंदे की रसीदें और सोना जब्त किया गया। 409 करोड़ रुपए की चंदे की रसीदें, बेनामी बैंक अकाउंट में 115 करोड़ रुपए और 90 किलो सोना मिला।
विजय के बेटे की कंपनी में हवाला के माध्यम से 85 करोड़ रुपए के लेन-देन का भी पता चला है। 44 करोड़ रुपए की भारतीय मुद्रा और 20 करोड़ रुपए के यूएस डॉलरों को सीज कर दिया गया। आश्रम की बेशुमार अवैध संपत्ति का जाल कितना लंबा था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 16 अक्टूबर को शुरू हुई छापेमारी पांच दिन तक चली।
Leave a Reply