कुशीनगर में पडरौना डोल अखाड़ा कलाकारों के दिखाए करतब से रोमांचित हुए में मेला में आए दर्शक

[object Promise]
उपेन्द्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर: पडरौना नगर का ऐतिहासिक डोल मेला पुलिस चौकसी व नागरिकों की सूझबूझ से शांतिपूर्ण ढंग से निकला। डोला मेला में मुरलीवाले के विविध रूपों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डोल मेला देखने के लिए न सिर्फ नगर बल्कि आसपास गांवों की महिला व पुरुषों की भीड़ आयोजकों को उत्साहित कर रही थी। पडरौना नगर में डोल मेला को लेकर तैयारी एक पखवारे से चल रही थी। आयोजकों ने भगवान की झांकी के लिए कोई कोर कसर न छोड़ी थी। रात्रि 11 बजे के बाद झांकियां सड़कों पर पहुंचनी शुरू हुई। आगे-आगे भगवान की मनमोहक झांकी,पीछे-पीछे जयकारा लगाते श्रद्धालु और कुछ दूरी पर महिलाएं व बच्चे बेहद उत्साहित दिख रहे थे।

भीड़ को नियंत्रित करने व सुरक्षा को लेकर कदम-कदम पर पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। नगर के सुभाष चौक, रामकोला रोड,बावली चौक,साहबगंज, धर्मशाला रोड,सेंट्रल बैंक रोड, कोतवाली रोड पर जमा भीड़ डोल मेला का आनंद ले रही थी। लगभग तीन दर्जन झांकियों के साथ चल रहे अखाड़ा कलाकार हैरतअंगेज कारनामों से दर्शकों का मन मोह रहे थे। डंडा भांजते, शीशा के नुकीले भाग पर लेटते, भाला पर सोते,आग के गोला से खेलते कलाकारों का दर्शकों ने तालियों से हौसला आफजाई किया। रात्रि में 11 बजे शुरू हुआ डोल मेला अपने परवान पर चढ़ चुका था। नगर में कदम-कदम पर खिलौने व मिठाइयों की दुकानें सजी थी जहां जमकर खरीद भी हो रही थी। बच्चों का उत्साह उनकी खुशी का पैमाना बना।

और पुलिस प्रशासन ने ली राहत की सांस
पडरौना के श्रीकृष्ण डोल मेला को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस के अधिकारी इस बार काफी संख्या में मौजूद होकर शांति व्यवस्था के स्थिति मे डोल निकाल से पुलिस कोतवाल पडरौना मिथलेश्वर कुमार राय व एसडीएम रामकेश यादव समेत महिला कांस्टेबल नगर का भम्रण किया गया। इस दौरान पूरी रात मेले में पुलिस मुस्तैदी के साथ जमी रही,वही सुबह मेला समापन के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *