कुशीनगर एयरपोर्ट चालू कराने की मांग को लेकर 15 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर सपाईयों ने किया पैदल मार्च

कुशीनगर एयरपोर्ट चालू कराने की मांग को लेकर 15 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर सपाईयों ने किया पैदल मार्च

 

पडरौना,कुशीनगर : जिले एयरपोर्ट से उड़ान शुरू कराने की मांग को लेकर आंदोलित सपाइयों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। बुधवार को आंदोलन के पांचवें दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी बारिस के दौरान ही सपाइयों के जत्थे के साथ कसया से पैदल जिला मुख्यालय रवाना हुए। 15 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर सपाई जिला मुख्यालय पहुंचें और सभा के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेंगे।

 

बुधवार को आंदोलन की अगुवाई कर रहे ब्रह्माशंकर त्रिपाठी ने कसया के गांधी चौक पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एयरपोर्ट के लिए चलने वाली लंबे संघर्ष के लिए आत्मबल मांगा। इसके पूर्व तहसील कचहरी परिसर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी परिस्थिति हमें अपने उद्देश्य से भटका नहीं सकती।
एयरपोर्ट से इस जिले का विकास जुड़ा है, जो जिले की एक-एक जनता की आवाज है। इसके विरुद्ध सरकार द्वारा की जा रही साजिश सपा बर्दास्त नहीं करेगी। प्रदेश की सरकार विकास विरोधी है। वह इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गोरखपुर ले जाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने शहर को पेरिस बनावें हमें खुशी होगी, लेकिन कुशीनगर के विकास को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।
पूर्व मंत्री ने सत्तारूढ़ जनप्रतिनिधियों का नाम लिए बगैर कहा कि इस मुद्दे पर गलत बयानी कर जिले की जनता को धोखा दिया जा रहा है। उन्हें जाकर अपनी सरकार में कुशीनगर के अस्तित्व की लड़ाई लड़नी चाहिए। कहा कि सपा का आंदोलन पांच दिन से चल रहा है, लेकिन अब तक सरकार या उड्डयन मंत्रालय के किसी जिम्मेदार का रुख स्पष्ट नहीं हो पाया। इससे साबित हो रहा है कि उनकी नीयत साफ नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *