[object Promise]
उपेंद्र कुशवाहा
पडरौना,कुशीनगर : जिले में पांच दिन बुधवार को बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम का मिजाज अचानक बदला देख किसानों के होश उड़ गए। जिले के कई क्षेत्रों में बड़े-बड़े ओले पड़ने से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। गेहूं व तिलहन के किसानों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है। दिन में हुई बरसात से मौसम सर्द हो गया। दिन में रुक-रुककर हुई बरसात से लोग परेशान रहे।
दिन निकलने के साथ आसमान में बादल को देख किसान परेशान थे कि 11 बजे से रुक-रुककर बरसात शुरू हो गई। दिन में कई बार बरसात के साथ ओले भी गिरे। पडरौना क्षेत्र में बड़े बड़े ओले पड़ने से किसानों की गेहूं, आलू, सब्जी, केला आदि की फसले बर्बाद हो गईं। वहीं दिन में हुई बरसात से मौसम सर्द हो गया। बारिश खुलने पर पडरौना की सड़कों पर लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। हालांकि इसी बीच शुक्रवार को भी सुबह आईं बारिश ने पहले से बर्बाद हो चुकी गेहूं की फसल को और भी बर्बाद कर दिया है।
Leave a Reply